पाकुड़, फरवरी 24 -- महेशपुर प्रखंड के जयपुर पंचायत के पत्थरघट्टा गांव में सोमवार को लैंप्स निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने बिना किसी जानकारी के जेसीबी बुलाकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया, जिससे गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया। ग्राम प्रधान तुरसी हंसदा समेत जोसेफ सोरेन, माताल हेंब्रम, रामजीत हेंब्रम, कृष्णा हांसदा सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि इस जगह पर उनके पूर्वज पर्व मनाते आ रहे हैं और सामने जाहिरथान का रास्ता है। अगर यहां लैंप्स बनेगा तो वे आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों ने मांग की है कि लैंप्स बनाना है तो पहले ग्राम प्रधान और ग्रामीणों से बैठक करनी होगी। ठेकेदार के बारे में ग्रामीणों को कोई जानकारी नहीं होने की बात सामने आई है। जबकि लैंप्स सचिव नयाग्राम गांव निवासी जोशीमुद्दीन शेख की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.