मधुबनी, फरवरी 23 -- बिस्फी। पतौना पुलिस ने बेलौजा से 50 लीटर नेपाली विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज तथा तीन बाइक जब्त की है।गुप्त सूचना मिलने पर पतौना थानाध्यक्ष अनुराग कुमार ,एसआई अर्पण कुमार के नेतृत्व पुलिस ने बेलौजा में सोमवार की सुबह वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस को वाहन चेकिंग करते देख दो शराब तस्कर बाइक छोड़ कर फरार हो गया।जबकि तीसरे धंधेबाज को सतर्क जवानों ने पकड़ लिया।गिरफ्तार व्यक्ति की पतौना थाना के बेलौजा निवासी कृष्णा कुमार यादव के रूप में की गयी है।थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को लेकर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जी रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...