जमशेदपुर, दिसम्बर 11 -- जमशेदपुर संवाददाता। आयुष विभाग की ओर से गुरुवार को पटमदा प्रखंड के पतोंडा लावा मचा में आयुष ग्राम हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में जिला आयुष पदाधिकारी डॉ. मुकुल कुमार दीक्षित ने ग्रामीणों को औषधीय पौधों की पहचान, उनके गुणधर्म तथा दैनिक जीवन में उनके उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा ग्रामीणों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई और जरूरतमंदों के बीच दवाओं का वितरण किया गया। कैंप में डॉ. राकेश कुमार पाल, डॉ. रेखा दास, डॉ. प्रदीप कुमार महतो, आलोक त्रिपाठी, योग प्रशिक्षक तथा सईया टीम ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। योग प्रशिक्षकों ने ग्रामीणों को सरल योगाभ्यास और स्वास्थ्य संरक्षण के उपाय भी बताए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.