फिरोजाबाद, सितम्बर 19 -- फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र में एक मूक बधिर महिला ने पति से विवाद के बाद आग लगा आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए हैं। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आकलाबाद हसनपुर निवासी 27 वर्षीय अल्फा देवी जन्म से ही मूक बधिर है। उसकी शादी 10 वर्ष पूर्व युवराज के साथ हुई थी। उसका गुरुवार की दोपहर पति से किसी बात को लेकर कोई विवाद हो गया। विवाद इतना तूल पकड़ गया कि अल्फा ने गुस्से में आकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया। खुद को आग के हवाले कर दिया। चीखने की आवाज सुन परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आग पर काबू पाया। तब तक वह काफी झुलस गई। अल्फा की हालत देख परिजन घबरा गए। अल्फा को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए हैं। उसकी हालत देख चिकित्सक ने उसे भर्ती कर लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.