अररिया, नवम्बर 16 -- अररिया। एक संवाददाता अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चंन्दरदई में फोन पर पति से हुए विवाद में एक महिला ने जहर खा लिया। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में विषपान महिला का इलाज किया जा रहा है। विषपान महिला अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के चंन्दरदई निवासी सोनिया देवी बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...