बाराबंकी, फरवरी 1 -- निजी अस्पताल में ले गए थे परिजन, हुई मौत सुबेहा थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम हुई घटना सुबेहा। थाना क्षेत्र के लालू का पुरवा मजरे जमीन हुसैनाबाद गांव में शनिवार की शाम पति से वीडियो कॉल पर बात करने के दौरान विवाहिता ने साड़ी से फंदा लगा लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन छत पर पहुंचे और इसकी फंदे से विवाहिता को उतार कर जनपद अमेठी शुक्लबाजार स्थित सीएचसी ले गए। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फंदे से लटकी मिली विवाहिता: लालू का पुरवा मजरे जमीन हुसैनाबाद गांव निवासी कल्लू रावत के पुत्र सूरज का विवाह नौ माह पूर्व चौधरी पुरवा गांव निवासी सहजराम रावत की पुत्री संगीता के साथ हुआ था। शादी के कुछ महीने बाद सूरज अहमदाबाद गुजरात कामकाज के लिए चला गया। संगीता ससुराल में अपनी सास व ननद के साथ रह रही थी। शनिवार की शाम स...