मिर्जापुर, मार्च 18 -- मिर्जापुर, संवाददाता। कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में मंगलवार की सुबह पति से मोबाइल पर वीडियो काल करते हुए महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर लिया। मौत से पहले ने महिला ने एक वीडियो भी बनाया था। वीडियो में महिला ने पड़ोसी युवक पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा रही है। पुलिस शव कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। फैजाबाद जिले के एक मोहल्ला की 32 वर्षीय महिला की शादी लगभग दस वर्ष पूर्व कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। पति ट्रक चालक है। वह कर्नाटक में ट्रक चलाता है। होली के पूर्व घर आया था। उसके बाद वापस चला गया। सुबह महिला अपने पति से मोबाइल पर वीडियो काल करते हुए घर से सौ मीटर दूर रेलवे ट्रैक के पास पहुंची और ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही मृत महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.