चंदौली, अक्टूबर 30 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के जुड़ा हरधन गांव में 22 वर्षीय विवाहिता तारा देवी ने गुरुवार की दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार छठ पूजा के दिन पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद तनाव बना हुआ था। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घटना के बाद मायका पक्ष ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। क्षेत्र के जुड़ा हरधन गांव के विनोद राम के पुत्र बसंत कुमार की शादी बीते 21 मई 2025 को चन्दौली कोतवाली के कोडरिया गांव में पुनवासी के पुत्री तारा देवी से हुई थी। ससुराल पक्ष के अनुसार बसंत की बहनें और रिश्तेदार छठ पूजा में घर आये थे। इसमें बसंत की एक बहन नदेसर की रहने वाली सोनी छठ पूजा करने के लिए आयी थी। वही रात में सभी लोग खाना खाये, लेकिन तारा ने खाना नहीं खाया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.