संभल, जून 30 -- थाना कुढफतेहगढ़ के एक गांव में पति से विवाद होने पर पत्नी कीटनाशक को सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने परिजन उसे उपचार के लिए मुरादाबाद ले जा रहे थे। महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव के मझरा निवासी महिला का सोमवार को पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद उसने सुबह 11 बजे घर में रखा कीटनाशक खा लिया। जब हालत बिगड़ी तो परिजनों को जानकारी हुई। इसके बाद वह महिल को फौरन उपचार के लिए मुरादाबाद लेकर दौड़े, लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजन महिला का शव गावं ले आए। गांव आकर परिजनों ने आनन फानन में अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। महिला की शादी 16 वर्ष पूर्व हुई थी। जिसकी उम्र 35 वर्ष बताई जा रही हैं। पुलिस घटना से अनभिज्ञ बनी हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.