मेरठ, मार्च 25 -- मेरठ। लिसाड़ी गेट के रशीदनगर में पति से विवाद के चलते महिला ने तेजाब पी लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिवार ने दफीना करने की तैयारी कर दी, लेकिन महिला की बड़ी बेटी ने अपने पहले पिता से शिकायत कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृतका के पहले पति ने हत्या की आशंका जताई है, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। खैरनगर निवासी शादमा का निकाह शास्त्रीनगर सेक्टर-4 निवासी सलीमुद्दीन से हुआ था। करीब 15 साल पहले दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद शादमा ने रशीदनगर निवासी जियाउद्दीन से निकाह कर लिया था। शादमा की बड़ी बेटी सिमरन इस दौरान मां के साथ ही रही। निकाह के बाद शादमा और जियाउद्दीन के दो बेटे फजल और रशद हुए। पिछले कुछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.