बाराबंकी, अक्टूबर 4 -- सुबेहा। थाना व कस्बा सुबेहा के मोहल्ला महतेली में शुक्रवार की दोपहर दंपति में विवाद हो गया। इसके बाद पति घर से बाहर चला गया। इसी दौरान घर में रही उसकी पत्नी ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। इस घटना से मृतका के घर में चीख पुकार मची है। उधर मायका पक्ष के लोगों ने हत्या किये जाने आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। नगर पंचायत सुबेहा के महतेली मोहल्ला निवासी दुर्गेश व इनकी 26 वर्षीय पत्नी रेनू के बीच शुक्रवार दोपहर मामूली कहासुनी हो गई थी। दम्पति के बीच लड़ाई होने के बाद दुर्गेश मूर्ति विसर्जन यात्रा में चला गया। इधर रेनू ने कमरे के अंदर लगे पंखा में साड़ी से फंदा लगाकर लटक गई। विसर्जन यात्रा से देर शाम लौटे पति दुर्गेश जब कमरे में पहुंचा तो पत्नी का शव फंदे से लटका देखकर चीख पड़ा। शोर सुनकर मौके पर भीड़ जुट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.