उरई, मई 5 -- शंकरपुर। यमुना पुल से महिला के कूदने की सूचना पर पहुंचे शंकरपुर चौकी इंचार्ज ने उसे बचा लिया और परिजनों को जानकारी दी। महिला ने बताया कि उसका पति उसे लेने नहीं आ रहा था। इसी के तनाव के चलते वह आत्महत्या करने जा रही थी। रामपुरा थाना क्षेत्र के कंजौसा गांव राम सिंह की पुत्री संजू 23 वर्ष ने वर्ष 2024 में इटावा जिले के अकरंयन निवासी सनोज से प्रेम विवाह कर लिया था। वह ट्रक चलाता है, लेकिन चार महीनें से वह संजू को मायके में छोड़कर कहीं चला गया है और उसे लेने भी नहीं आ रहा है। इस पर दो दिन पहले संजू कुठौंद निवासी अपने मौसा राजकिशोर के पास कुठौंद आ गई थी। रविवार दोपहर को तनाव के चलते वह थाना क्षेत्र के यमुना नदी स्थित शेरगढ़ पुल की रेलिंग पर चढ़कर कूदने लगी। जैसे ही वहां मौजूद लोगों ने उसे कूदते देखा तो उसे समझाने का प्रयास किया और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.