लखीमपुरखीरी, जनवरी 26 -- लखीमपुर, संवाददाता। थाना निघासन क्षेत्र के गांव केदारी पुरवा निवासी एक महिला ने अपने से विवाद के बाद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना निघासन क्षेत्र के गांव केदारी पुरवा निवासी सोनू की 27 वर्षीय पत्नी पालना देवी ने शुक्रवार की रात पति से विवाद के बाद छप्पर से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के देवर ने पंकज नाथ ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे सोनू और पालना देवी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसने दोनों को समझा मामला शांत कराया था। इसके बाद पालना देवी घर के बाहर छप्पर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चे छोड़ गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.