प्रयागराज, जून 4 -- प्रयागराज। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कादिलपुर में एक महिला ने पति से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मायका पक्ष की ओर से पति के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। कादिलपुर निवासी सुरेंद्र सिंह की लगभग 20 वर्ष पहले अगवा गांव थाना सराय अकील की 35 वर्षीय अर्चना सिंह शादी हुई थी। दंपती को दो बेटी व दो बेटे हैं। पुलिस के अनुसार सोमवार को दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इससे नाराज होकर अर्चना सिंह ने घर में रखा फिनाइल का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.