वाराणसी, अप्रैल 10 -- रामनगर, संवाददाता। सुल्तानपुर (रामनगर) निवासी चंद्रिका राम की 22 वर्षीय पत्नी आरती देवी ने गुरुवार को फांसी ली। सुबह ही पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिर्जापुर के भदवर (जमालपुर) के बनारसी राम की पुत्री आरती ने डेढ़ साल पहले चंद्रिका से प्रेम विवाह किया था। चंद्रिका अस्पताल का कंपाउंडर है। गुरुवार सुबह 9 बजे वह काम पर जा रहा था। इस दौरान आरती ने किसी दूसरी युवती से बात करने का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों में जमकर विवाद हुआ। इसके बाद चंद्रिका ने अपना फोन उसे देकर चेक करने के लिए कहा। फिर वह काम पर चला गया। आरती ने अपनी मां को फोन किया, पूरी बात बताई। इसके बाद अपने कमरे में फांसी लगा ली। दोपहर करीब 2 बजे ससुर अमृतलाल घर पहुंचे। आरती के कमरे का पर्दा हटाया तो वह फंदे पर लटकी मिली।...