मिर्जापुर, जनवरी 6 -- मिर्जापुर। चुनार कोतवाली के एक गांव में पति ने पत्नी की अश्लील वीडियो सोशल साइट्स पर पोस्ट कर दी, जिससे आहत पत्नी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम पर मौजूद मृत विवाहिता की मां ने यह आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेज दिया है। चुनार के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व वाराणसी के सिंधोरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से की थी। युवक मुंबई में रहकर प्राइवेट कंपनी में कार्य करता है। विवाहिता जब गर्भवती हुई तो छह माह पूर्व वह अपने मायके आ गई, तब से मायके में ही रह रही थी। सोमवार शाम लगभग चार बजे विवाहिता ने कमरे में लोहे के राड में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटककर आत्महत्या कर लिया। बेटी की मौत से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मॉर्चरी हाउ...