बांदा, मई 3 -- बांदा। संवाददाता घरेलू बात को लेकर पति से विवाद के बाद महिला ने सल्फास खा लिया। गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। जसपुरा कस्बा निवासी 27 वर्षीय रेखा पत्नी अनिल ने गुरुवार दोपहर सल्फास की गोलियां गटक लीं। हालत बिगड़ने पर घरवालों को पता चला। उसे तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घरवालों ने उसे यहां लाकर भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। मृतका के पति ने बताया कि वह कर्नाटक में मजदूरी करता है। 26 अप्रैल को गांव आया। पांच मई को भांजे की शादी है। भांजे की शादी के लिए पत्नी के साथ खरीदारी की। घरेलू बातों को लेकर पत्नी से वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.