उन्नाव, मई 25 -- बारा सगवर। थाना क्षेत्र के भोलाखेड़ा गांव के रहने वाले वीरेंद्र की 2015 में रायबरेली थाना सरेनी के खेमानखेड़ा गांव निवासी नन्हकू की तैंतीस वर्षीय नेहा के साथ शादी हुई थी। वीरेंद्र अहमदाबाद में फर्नीचर का काम करता है। मंगलवार को घर आया था। शुक्रवार दोपहर नेहा का किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया था। नाराज पत्नी ने जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर जानकारी हुई। तब पति ने उसे बीघापुर सीएचसी लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की है। मृतका नेहा अपने पीछे तीन बच्चों में लवी, पल्लवी व प्रियांशी को छोड़ गई है। मौत की खबर मिलने पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे भाई सूरज ने कहा कि कोई आरोप नहीं है। बच्चों की देखभाल के साथ ही खर्च उठाए और अपने हिस्से की भूमि बच्चों के नाम करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.