उन्नाव, दिसम्बर 11 -- मोहान, संवाददाता। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायकेवालों ने पति पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, जबकि परिवारजन रो-रोकर बेसुध हैं। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के सराय मलकादिम गांव में बुधवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब कमरे में 25 वर्षीय नवविवाहिता सीता का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। उसकी छोटी बहन दिव्यांशी ने जब दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो यह भयावह दृश्य सामने आया। दिव्यांशी ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। मृतका के पिता पप्पू सिंह और परिजनों का आरोप है कि सीता के पति पारस पुत्र मुन्नीलाल ने उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया और मौके से फरार हो गया। परिजनों के मुताबिक, बीते 30 नवंबर को सीता की शादी मुख...