नई दिल्ली, जनवरी 10 -- हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 27 वर्षीय महिला घरेलू झगड़ों से तंग आकर सबसे पहले अपने 10 महीने के बच्चे को जहर देकर मार डाला और फिर उसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति के साथ झगड़ा चल रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला और बच्चों को मृत अवस्था में देखने के बाद बच्चे की नानी ने भी आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन उन्हें बचा लिया गया। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक महिला की पहचान 27 वर्षीय सुषमा के रूप में हुई है। सुषमा की शादी चार साल पहले चार्टर्ड अकाउंटेट यशवंथ रेड्डी से हुई थी। दंपत्ति का एक दस महीने का बेटा था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच में अक्सर झगड़ा हो रहा था। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि झगड...