बलिया, मार्च 15 -- भीमपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के बरेवा मुखलिसपुर गांव में शुक्रवार को एक महिला की लाश घर में फंदे पर लटकती मिली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के मयका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी। गांव निवासी 25 वर्षीय पूजा ने शुक्रवार को मुम्बई में रहकर काम कर रहे पति मंजीत चौहान से फोन पर बातचीत किया। इसके बाद वह कमरे में चली गयी। जब काफी देर तक वह बाहर नजर आयी तो परिवार के लोगों ने आवाज लगाया। अंदर से कोई आहट नहीं होने पर घरवालों ने अंदर झांका तो पूजा की लाश फंदे से लटक रही थी। इसके बाद खलबली मच गयी तथा लोगों की भीड़ जमा हो गयी। इस घटना की जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.