नोएडा, दिसम्बर 18 -- दनकौर, संवाददाता। दनकौर कस्बे में महिला ने अपने पति को पीटने का विरोध किया तो हमलावरों ने उससे छेड़छाड़ कर मारपीट की। पुलिस ने शांति भंग की धारों में केस दर्ज कर मामला रफा-दफा कर दिया। हालांकि, पुलिस कमिश्नर के आदेश पर एक सप्ताह बाद दो भाइयों समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हो गया। कस्बे के भुसियापाड़ा मोहल्ले निवासी महिला का आरोप है कि 10 दिसंबर की रात उसका पति पड़ोसी की बारात से लौट रहा था। चार लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके पति को घर के बाहर जमीन पर गिराकर पीटा और गला दबाकर रास्ते में डाल दिया। पति की चीख सुनकर वह मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट और छेड़छाड़ की। पीड़ित महिला ने मौके पर पुलिस को बुलाया। महिला का आरोप है कि पुलिस ने शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई कर दो आरोपियों को बचा कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.