देवरिया, फरवरी 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। कामवाली का मकान मालिक से बातचीत करने का संदेह होने पर मकान मालकीन ने घर से निकाल दिया। रविवार को मकान मालकीन ने कामवाली को अपने घर बुलाया और चाकू से हमला बोल दिया। जिससे कामवाली घायल हो गई और गिर गई। उसे उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने पहुंच कर जांच की। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला विभिन्न घरों में घरेलू काम करती है। पिछले एक वर्ष से शहर के देवरिया रामनाथ मोहल्ले में एक व्यक्ति के घर काम करती थी। कुछ दिन पहले मोबाइल फोन पर अपने पति से बातचीत को लेकर उसकी मालकीन से कहासुनी हो गई, जिसके बाद उसे काम से हटा दिया गया। आरोप है कि रविवार को मालकीन ने कामवाली महिला को फोन कर अपने घर बुलाया। जब वह पहुंची, तो दोनों के बीच पुरानी ...