बांदा, दिसम्बर 23 -- बांदा। संवाददाता फोन पर पति से विवाद पर मायके में रह रही युवती ने कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महोबा जिले के पतारा गांव निवासी 26 वर्षीय आरती पत्नी संदीप कुमार आपने मायके देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव में रह रही थी। सोमवार की रात उसने कमरे के अंदर साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार की सुबह जब पिता बाबू की नींद खुली तो बेटी का शव फंदे पर लटकता देखा चीख पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आनन फानन शव को फंदे से नीचे उतार लिया। मृतका के चाचा शोबरन ने बताया कि उसकी पति आरती से खेत की बुआई करने के लिए मायके से दस हजार मगवां रहा था। आरती ने रुपए लाने से मना कर दिया। इसी बात से नाराज...