कौशाम्बी, सितम्बर 14 -- पति की करतूत से परेशान एक महिला ने रविवार को गंगा में छलांग लगा दी। गनीमत ये रही कि समय पर पहुंची पुलिस ने उसे सकुशल बाहर निकाल लिया। कोखराज गांव निवासी लक्ष्मी देवी (30) ने बताया कि वह पति की हरकतों से परेशान हो चुकी है। पीड़िता के मुताबिक, उसका पति शराब के नशे का आदी है। आएदिन नशे में धुत होकर गाली-गलौज करता है। विरोध करने पर पिटाई करता है। इसी से आजिज पीड़िता रविवार को सिहोरी पुल पर पहुंची। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उसने गंगा में छलांग लगा दी। महिला बहते हुए झाड़ियों में जाकर फंस गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाव की मदद से उसे बाहर निकाल लिया। महिला के तीन बच्चे हैं, जिसमें एक बेटी व दो बेटे हैं। इंस्पेक्टर सीबी मौर्य ने बताया कि बातचीत के लिए उसके पति को थाने पर बुलाया गया है। समझौता नहीं हुआ तो रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.