गंगापार, मार्च 17 -- पति से कहासुनी और रोज रोज के झगड़े से नाराज एक महिला सोमवार को हाइटेंशन टॉवर के ऊपरी हिस्से तक चढ़ गई। महिला के इस कृत्य की सूचना उसके परिजनों और ग्रामीणों को हुई तो हड़कंप मच गया । टॉवर के पास ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। उधर महिला को आवाज देकर उतरने की बात कही जाने लगी तो उतरने में अक्षम हो गई। मामले की सूचना लालापुर थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्र को दी गई तो मौके पर अपनी पुलिस टीम के पास पहुंचे और टॉवर के नीचे तिरपाल का जाल लगा महिला को धीरे धीरे उतरने के लिए कहा गया लेकिन घंटों बाद तक जब महिला नीचे नहीं उतरना शुरू की तो लालापुर थाने के दो सिपाही राहुल पटेल और राकेश तैयार हुए तो उन दोनों सिपाहियों के साथ लाइनमैन राकेश भारती भी तैयार हुआ और तीनों टावर पर चढ़ कर महिला को नीचे लेकर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.