सहारनपुर, जनवरी 3 -- विवाहिता ने पति से अनबन होने पर दूसरे युवक के साथ विवाह रचा लिया। पीड़ित पति ने पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी से विवाह करने का आरोप लगाकर थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला बड़गांव थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का अपनी पत्नी के साथ कहासुनी हो गई थी, जिसे नाराज होकर विवाहिता छह माह पहले मायके चली गई। बताया जाता है कि इस बीच युवक कई बार पत्नी को लेने ससुराल गया, लेकिन विवाहिता ने साथ आने से इंकार कर दिया। आरोप है कि पत्नी ने इसी बीच पति से बिना संबंध विच्छेद किए बड़गांव क्षेत्र के ही दूसरे गांव के युवक के साथ विवाह रचा लिया। पीड़ित पति ने पत्नी पर धोखाधड़ी से विवाह रचाने, घर से जेवरात तथा 38 हजार रुपये ले जाने के आरोप लगाकर थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच क...