प्रयागराज, मई 10 -- प्रयागराज। अल्लापुर में एक महिला ने पारिवारिक उलझनों से परेशान होकर फांसी लगा ली। इस घटना से उसके परिवार में कोहराम मचा है। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जार्जटाउन पुलिस ने बताया कि अल्लापुर निवासी रूद्र प्रताप सिंह की 32 वर्षीय पत्नी ज्योतिमा सिंह से किसी बात को लेकर आपस में गुरुवार दोपहर में झड़प हुई थी। उस वक्त दोनों बच्चे घर पर नहीं थे। वे स्कूल गए थे। विवाद होने पर रूद्र कमरे से निकलकर बाहर चले गए। लौटे तो पता चला कि उनकी पत्नी कमरे में फांसी पर लटकी है। वह चीख उठे। पड़ोसियों की मदद से फांसी के फंदे से नीचे उतारा और एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। ज्योतिमा की हालत गंभीर बनी थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने शव को पो...