हमीरपुर, जनवरी 28 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। सोमवार को थानाक्षेत्र के ग्राम बड़ाकछार में पति से झगड़ने के बाद दो मासूम बच्चों की मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गत सोमवार को सुबह 10 बजे बड़ाकछार निवासी राजकुमार निषाद की 30 वर्षीय पत्नी मालती निषाद ने पति से झगड़ने के बाद घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया है। मृतका अपने पीछे पांच वर्षीय पुत्री मधु व दो वर्षीय पुत्र राज को रोता-बिलखता छोड़ गई है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया घटना गृहकलह के चलते हुई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो जांच कराकर विधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.