कौशाम्बी, अक्टूबर 3 -- सैनी, हिन्दुस्तान संवाद सैनी थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव की एक महिला ने पति से झगड़े के बाद गुरुवार की रात जहर खा लिया। सिराथू सीएचसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। त्रिलोकपुर गांव निवासी 35 वर्षीय सरोज देवी पत्नी धर्मराज गृहणी थी। बताया जाता है कि गुरुवार की रात किसी बात को लेकर पति से उसका झगड़ा हो गया। इसी के बाद उसने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। परिवार वालों ने आननफानन महिला को सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान कुछ घंटे बाद उसकी सांस थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढाढ़स बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों व रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.