देवघर, जून 19 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना अंतर्गत भुरभुरा मोड़ निवासी 24 वर्षीया महिला ने बुधवार को पति से झगड़े के बाद घर में जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पति और ससुराल के अन्य सदस्यों ने महिला को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया है। फिलहाल महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पीड़ित महिला के पति ने बताया कि पिछले कई दिनों से उसकी पत्नी किसी अंजान युवक से मोबाइल फोन पर लगातार बात कर रही थी। इसपर संदेह होने पर जब उसने अपनी पत्नी से इस बारे में पूछताछ की, तो उसने अलग-अलग तरह की जानकारियां दीं। पति ने जब उन जानकारियों का सत्यापन किया, तो वह गलत निकलीं। इसी बात को लेकर बुधवार दोपहर पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हुई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.