बरेली, जनवरी 27 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। पति से झगड़ा होने पर महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं, उसका पति भी सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि चक अब्बासनगर स्थित याकूब के घर में 30 वर्षीय मुस्कान अपने पति शारिक और 12 वर्षीय बेटे शाहरुख के साथ किराये पर रहती थी। शारिक मूलरूप से बिथरी चैनपुर में नरियावल का निवासी है और दो महीने पहले ही इस मकान में दूसरी मंजिल पर किराये पर रहने पहुंचा था। रविवार रात झगड़ा होने के बाद शारिक कहीं चला गया। रात करीब 12 बजे पहली मंजिल पर रहने वाले किरायेदारों ने दूसरी मंजिल पर कुछ गिरने की आवाज सुनी। चोर होने की आशंका में किरायेदार और मकान मालिक डंडा लेकर ऊपर पहुंचे तो मुस्कान के कमरे का दरवाजा खुला थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.