बदायूं, मई 17 -- बदायूं,हिटी। पति से झगड़ा होने के बाद विवाहिता ने घर के जीने में कुंदे पर लटककर खुदकशी कर ली। ससुराल वालों ने जब विवाहिता का शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव मौसमपुर निवासी चरन सिंह ने अपनी 25 वर्षीय बेटी चंद्रवती की शादी करीब तीन साल पहले जरीफनगर क्षेत्र के गांव मझोलरा निवासी कालीचरण के पुत्र भुवनेश के साथ की थी। ससुराल वालों ने बताया पति पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार रात भी दोनो में विवाद हुआ था। विवाद के बाद दोनों पति पत्नी कमरे में जाकर सो गए। शनिवार सुबह जब परिजन जागे तो विवाहिता का शव घर के अंदर जीने में कुंदे से लटका था। शव देखकर ससुराल वालों में कोहराम मच गया। ससुराल वालों ने घटना की जानकारी मायके वालो के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.