अमरोहा, जनवरी 13 -- ढवारसी, संवाददाता। पति से अनबन के बाद महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव निवासी 30 वर्षीया महिला का रविवार शाम किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया। दोनों में जमकर कहासुनी हुई। इसके बाद परिवार के सभी लोग सो गए। रात में किसी वक्त महिला ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ी तो अफरातफरी मच गई। परिजन रहरा के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से हायर सेंटर ले जाने का सुझाव दिया गया। परिजन मेरठ के लिए ले जा रहे थे कि देर रात रास्ते में महिला की मौत हो गई। शव को गांव लाया गया। सोमवार सुबह बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार म...