जौनपुर, फरवरी 5 -- बरईपार, हिन्दुस्तान संवाद। तेजीबजार थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी सुदामा सिंह के पुत्र प्रिंस सिंह का विवाह सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के नदियापार गांव निवासी विरेंद्र सिंह की पुत्री स्मृता सिंह के साथ 17 जून 2017 को हुआ था। शादी में कन्या पक्ष वालों ने वर पक्ष को एक लाख नगद, बाइक सोने की चैन, अंगूठी, घड़ी आदि सामान उपहार स्वरूप दिया गया था। पीड़िता स्मृता सिंह ने मंगलवार को तेजी बाजार पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगायी कि शादी के कुछ दिनों बाद तो सब कुछ ठीक-ठाक चला। लेकिन इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पुलिस के अनुसार दहेज उत्पीड़न के मामले में पति, ससुर, सास सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.