मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मीनापुर थाना के अलीनेउरा गांव में सोमवार को विवाहिता की मौत के मामले में उसके पति समेत ससुराल के सात लोगों पर दहेज के लिए हत्या की एफआईआर दर्ज की गई। मृतिका के पिता चकजमाल गांव के चंदेश्वर भगत के बयान पर मंगलवार को केस दर्ज किया गया। चंदेश्वर भगत ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2013 में अली नेउरा के सत्येंद्र प्रसाद के पुत्र विकास कुमार के साथ पुत्री की शादी की थी। दामाद विकास कुमार समेत उसके परिवार के लोग अक्सर पुत्री को प्रताड़ित करते थे। मायके से दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाया जाता था। सोमवार की सुबह में कॉल आई कि आपकी पुत्री की ससुराल वालों ने हत्या कर दी है। आनन-फानन में जब पुत्री की ससुराल पहुंचे तो देखा कि बेटी सुनीता कुमारी का शव पड़ा हुआ था। उसके चेहरे पर कील चुभाने के निशान थे। ...