जौनपुर, दिसम्बर 12 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में गुरुवार की शाम को 24 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले में पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमें में पति सहित तीन लोग आरोपी बनाए गए हैं। मछलीशहर थाना क्षेत्र के अल्लापुर गांव निवासी बृजलाल गौतम अपनी पुत्री प्रियंका की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बक्शा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी हितेश गौतम के साथ किए थे। किसी बात से नाराज प्रियंका ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। उधर, घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष प्रशांत पांडेय ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गए। सूचना पर सीओ सदर देवेश सिंह ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर निरीक्षण कर पूछताछ किया। देर रात पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.