इटावा औरैया, फरवरी 18 -- गांव मड़ैया मुसवाली में मंगलवार सुबह एक 22 वर्षीय महिला का शव कमरे में फंदे पर लटका मिलने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने से मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि मृतका के मायके पक्ष ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी पवन कुमार की पत्नी गुंजन मंगलवार सुबह कमरे में थी। पवन खेत पर पानी लगाने गया हुआ था। इसी दौरान घर में खेल रहा बच्चा गुंजन के कमरे के पास पहुंचा और दरवाजा खुला देखकर अंदर झांका तो वह फंदे पर लटकी मिली। बच्चे की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और फंदा काटकर उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता राकेश बाबू निवासी कचौरा घाट, आगरा ने बताया ...