पीलीभीत, अक्टूबर 10 -- पूरनपुर, संवाददाता। नगर के एक मोहल्ले की महिला का निकाह लगभग दो साल पहले अकील शाह पुत्र मुख्त्यार शाह के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह में मिले दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए। इससे ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। अल्टासांउड कराने के लिए विवाहिता को आधार कार्ड की जरुरत पड़ी। वह 12 सितंबर को ससराल में अपना आधर कार्ड लेने गई। आरोप है वहां ससुराल वालों ने उसकी लात घूंसों से पिटाई लगाई। आरोप है जेठ ने उसे गलत नियत से दबोचा और दुराचार का प्रयास किया। पुलिस ने एसपी के आदेश पर पति अकील शाह, किश्वरी, आकिर शाह, नाजो, रेहाना, सलमानत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.