पीलीभीत, जुलाई 29 -- कलीनगर। संवाददाता ससुराल में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं घटना के बाद से ससुरालीजन फरार बताए जा रहे हैं। कस्बा के वार्ड नंबर आठ के रहने वाले रवि की पत्नी चंद्र रेखा का शव सोमवार को कमरे में फंदे पर लटका हुआ देखा गया था। मृतका के पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव को उतरवाकर कब्जे में लिया था। वहीं मृतका के पिता गंगाराम निवासी गांव हरकिशनापुर थाना न्यूरिया ने घटना की तहरीर पुलिस को दी थी। तहरीर में कहा गया था। उसने अपनी पुत्री की शादी कलीनगर के रहने वाले रवि के साथ चार वर्ष पूर्व की थी। पति व ससुराल के अन्य लोग कम दहेज का ताना मार कर उसकी पुत्री के साथ मारपीट करते थे। दहेज की खातिर ही उसकी पुत्री की हत्या की गई है। माधौटांडा थानाध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.