हरिद्वार, मार्च 26 -- विवाहिता का दहेज के लिए उत्पीड़न करने के मामले में सिडकुल पुलिस ने सहारनपुर निवासी पति सहित सात ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में सिडकुल के ब्रह्मपुरी रावली महदूद निवासी गामिनी ने बताया कि सहारनपुर के हसनपुर स्थित ग्राम मेसी निवासी प्रिंस सैनी से पिछले साल 27 अप्रैल को उसका विवाह हुआ था। विवाह के कुछ समय तक पति और ससुरालियों का व्यवहार ठीक रहा, लेकिन फिर ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करते हुए कम दहेज लाने के ताने देकर मारपीट करने लगे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.