पीलीभीत, मार्च 10 -- पीलीभीत,संवाददाता। विवाहिता की हुई मौत के मामले में पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम शिवनगर निवासी कुलवीर सिंह ने थाना कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उसकी पुत्री काजल की शादी सचिन उर्फ भोला निवासी सिविल लाइन नार्थ गोदावरी स्टेट से सात मार्च 2024 को हुई थी। शादी में उसने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था लेकिन उससे पति सचिन,जेठ आशीष सिंह,सास मीना देवी,जिठानी रेनू सिंह और तहेरे ससुर महेंद्र सिंह,तहेरे जेठ जितेंद्र सिंह व मनोज सिंह खुश नहीं थे। दहेज में पांच लाख रुपये नगद गाड़ी खरीदने के लिए मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। दूसरी शादी करने की धमकी भी दी गई। पुत्री ने यह जानकारी अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.