झांसी, मार्च 1 -- झांसी (समथर), संवाददाता समथर थाना क्षेत्रान्तर्गत दो लाख रुपए दहेज में अतिरिक्त न देने पर महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। यह आरोप पीड़िता ने अपने ससुराल वालों पर लगाए हैं। वहंीं पुलिस ने पति समेत सात के विरुद्ध केस दर्ज कर दर्ज शुरू कर दी है। गांव लावन निवासी मोहिनी बेटी रामकुमार प्रजापति की कुछ साल पहले निवाड़ी मध्य प्रदेश के गणेशपुरा टपरिया निवासी विकास के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो ठीक रहा। इसके बाद ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। वह घर से दो लाख रुपए लाने को कहने लगा। जिस पर मोहिनी ने मना किया तो उसके साथ बुरा बर्ताव करने लगे। उसे आए दिन मारने-पीटने लगे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले पति विकास, सास सुमन पत्नी रमेश, ससुर रमेश, देवर विशाल, मौसिया सास ममता पत्नी रमेश, गोमती पत्नी मंशाराम, रोहि...