बुलंदशहर, मई 14 -- विवाहिता से अतिरिक्त दहेज बतौर पांच लाख रुपए और कार की मांग करने वाले पति समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली शिकारपुर क्षेत्र के ढलना गांव निवासी मंगल सेन ने पुलिस को तहरीर दी है कि उसकी बेटी आशा की शादी गत 4 दिसंबर 2023 को जहांगीराबाद के मोहल्ला मेमरान राजा आरा मशीन के पास अमित के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति अमित, सास कुसुम, ससुर महेश चंद और ननद छाया ने पांच लाख रुपए और कार की मांग शुरु कर दी। मांग पूरी न किए जाने पर उसका कई बार शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया गया। इस दौरान आशा को बेटी भी पैदा हुई, लेकिन सुसराल के लोगों का दिल नहीं पसीजा। आरोपी है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल के लोग तलाक देने की धमकी दे रहे हैं । पुलिस ने चारों आरोपियों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.