हरिद्वार, जनवरी 30 -- दहेज में कार की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट और घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर रितेश शाह के अनुसार, सोनम पत्नी ध्रुव गुप्ता निवासी देवपुरा ने बताया कि उसका विवाह 21 अप्रैल 2024 को गाजियाबाद निवासी ध्रुव गुप्ता के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही पति, सास, ससुर, देवर और ननद उसे कम दहेज लाने पर ताने देने लगे और कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। नौ अगस्त 2024 को सास, पति और देवर ने मिलकर मारपीट की और देर रात उसे घर से निकाल दिया। परिवार न्यायालय में समझौते के बाद फरवरी 2025 में पति उसे किराये के मकान में ले गया, लेकिन वहां भी उत्पीड़न जारी रहा। आठ अक्तूबर 2025 को पति ने अपने माता-पिता को बुलाकर फिर स...