भदोही, फरवरी 6 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पति, सास, ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा कायम किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के सागर रायपुर निवासी महिला ने सास, ससुर, पति, देवर तथा ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है। कहा कि उसकी शादी 20 अप्रैल 2024 को रविश कुमार पाण्डेय से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद सास सुमन देवी, पति रविश कुमार, ससुर सुखसागर पाण्डेय, देवर अनमोल एवं ओम पाण्डेय तथा ननद रति पाण्डेय पांच लाख रुपये नकद एवं एसी की मांग को लेकर मारपीट अक्सर करते थे। गत साल नौ जून को मारपीट किया गया। उसके बाद 10 जून को पति द्वारा दर्शन के बहाने ले जाकर पीड़िता को गांव के पास छोड़ दिया गया। पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान थे। जिनका उपचार कराया गया। पीड़िता की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.