मेरठ, मई 20 -- मोदीपुरम। कंकरखेड़ा के अशोकपुरी निवासी चंचल नेगी पुत्री नारायण सिंह नेगी ने अपने पति समेत छह ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। चंचल ने बताया कि उसकी शादी छह वर्ष पूर्व रुड़की निवासी महेंद्र भंडारी के साथ हुई थी। दंपती के दो बेटे हैं। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले एक कार और एक प्लाट मायके वालों से खरीदकर लाने की जिद करने लगे। विवाहिता ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान विवाहिता अपने मायके रहने लगी। कुछ दिनों बाद पति आया और किराये के मकान में साथ रहने की बात कही। विवाहिता साथ चली गई और किराये के मकान में रहने लगी। उसके बाद भी पति मारपीट करता रहा। जिसके बाद वह वापस अपने मायके आ गई। पीड़िता की तहरीर पर 18 मई को पति महेंद्र भंडारी, ससुर सब्बल सिंह, सास दर्शनी, ज...