बरेली, फरवरी 10 -- बरेली। जगतपुर में रहने वाली खदीजा ने थाना बारादरी में नवादा शेखान निवासी पति मो. फहीम, सास शारदा बी, देवर वसीम, ननद रुखसार व उजमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि जुलाई 2024 में निकाह के बाद ही ससुराल वाले कार और देवर के कारोबार के लिए पांच लाख रुपये की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। अप्रैल 2025 में बेटी का जन्म होने के बाद उन्हें घर से निकाल दिया। अब उन्हें दहेज में कार और नकदी के बिना आने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसके चलते उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.