नोएडा, अक्टूबर 6 -- नोएडा। महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज प्रताड़ना, बेल्ट से पीट-पीटकर घर से निकालने का आरोप लगाकर सेक्टर-20 थाने में केस दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2022 में सेक्टर-19 निवासी व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद से ही युवक और उसके घरवाले महिला से अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे थे। पति के दूसरी महिला से संबंध हैं। वह उसी से शादी करना चाहता है। आरोप है कि आरोपियों ने कुछ समय पहले पीड़िता को चुन्नी से गला घोट कर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस नामजद आरोपियों से पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...