मुरादाबाद, फरवरी 21 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पति समेत चार ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। अगवानपुर चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसका निकाह 17 मार्च 2020 को अगवानपुर के युवक से हुआ था। निकाह के बाद से ससुराल वाले दहेज को लेकर ताना देने लगे। सास ने मुंह में टॉयलेट क्लीनर डाल कर जान से मारने की कोशिश की। इस दौरान देवर ने उसके साथ अश्लीलता भी की। बाद में समझौता करके ससुराल वाले उसे ले गए। आरोपियों ने 8 फरवरी 2026 को पीड़िता के गहने लेकर रख लिए और बच्चे को छीनकर भगा दिया। एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर पर आरोपी पति, देवर, सास समेत चार ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.